Mahendragarh at A Glance     >>     Health
 
स्वास्थ्य
 
सामान्य अस्पताल, नारनौल 1
सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र 1  (महेन्द्रगढ, कनीना, अटेली)
 

इसमें महेन्द्रगढ को 55 बैड का सामान्य अस्पताल बनाने की घोषणा की गई है। प्रा० स्वास्थ्य केन्द्र प्रमुख पांच व माईफाईड प्रा० स्वास्थ्य केन्द्र बारह प्रमुख - नांगल चौधरी, दौचाना, नांगल सिरोही, सतनाली, सेहलंग।

नांगल चौधरी को सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की घोषणा की गई है।

 
उप केन्द्र 100
शहरी परिवार कल्याण केन्द्र 2
जिला क्षय रोग केन्द्र
1
डिलिवरी हट्‌स 40
आशा 400
 
स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख नई योजनाएं एवं सेवाएं
एड्‌स कन्ट्रोल प्रोग्राम
सामान्य अस्पताल नारनौल व सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महेन्द्रगढ के तहत स्वैछिक परामर्श एवं एडस का टैस्ट चालू हो गया है। कोई भी व्यक्ति एच०आई०वी० टैस्ट 10 रू० देकर करवा सकता है। हैल्प लाईन नम्बर 94166 & 84105
 
एन०एस०वी०
बिना चीरा बिना टांका पुरूष नसबन्दी- मैगा कैम्प में एन०एस०वी करवाने पर हरियाणा सरकार की तरफ से 1000 रू० की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
 
जननी सुरक्षा योजना
इस योजना में गरीबी रेखा में नीचे गर्भवती महिलाओं को शहरी हस्पताल में प्रसुति कराने पर 600 रू० व गांव के स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसुति कराने पर 500 रू० दिये जाते ह। यह स्कीम दो बच्चों तक लागू है।
 
लाडली योजना
25 सितम्बर 2005 के बाद पैदा हुई पहली लड़की को 5000/-रू० का किसान विकास पत्र आई०सी०डी०एस० के माध्यम से दिया जाता है। यह स्कीम दो लडकियों तक लागू है।
 
आरोग्या कोष
गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले या जिनके पास पी०बी०एल० राशन कार्ड हो उनको इस स्कीम में परिवार में किसी व्यक्ति के बिमार होने पर 25000/-रू० की राशि सिविल सर्जन व अधिक राशि उच्च अधिकरी द्वारा दी जाती है। इलाज सरकारी अस्पताल में होगा।
 
टी०बी० कन्ट्रोल प्रोग्राम
टी०बी० के मुफ्त इलाज डॉट की सुविधा सभी सरकरी अस्पतालों में उपलब्ध है।
 
निशुल्क प्रसुति सेवा
सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क प्रसुति सेवा उपलब्ध है। सभी दवाईयां व अन्य सुविधायें अस्पताल में मुफ्त दी जाती है।
 
 
Content on this website is published and managed by District Administration, Mahendragarh.
For any query regarding this website please contact the Web Information Manager : District Public Relation Officer, Narnaul and email : dpronrl@hry.nic.in